रोज-रोज की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 07:06 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कानपुर जिले का है। जहां एक छात्रा ने रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक मामला सिकन्दरा क्षेत्र के चितवाखेड़ा गांव का है। यहां पुलिस अधीक्षक रतनकांत पाण्डेय ने बताया कि गांव में नेहा कुशवाहा (22) नामक स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार उसके घर के बाहर लगे पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि संजय कोरी उर्फ संजू और उसके छोटे भाई सोनू पर आरोप है कि वह नेहा से अक्सर छेड़छाड़ करता था। लड़की ने अपने हाथों और पैरों पर उनके नाम लिखे थे। पाण्डेय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Punjab Kesari