​एक साल से लापता शख्स का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, पीड़ित महिला बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 07:32 PM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के बिलारी कोतवाली में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ भुख हड़ताल पर बैठ गई है।  महिला की मांग है कि उसका पति मलखान सिंह एक साल पहले लापता हो गये थे। महिला के मुताबिक़ उसने अपने पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी, लेकिन पुलिस आज तक उसके पति को ढूंढ नही पाई है, इस कारण अब वो अपने दोनों बच्चों के साथ थाने में ही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठी है।

बता दें कि मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के हरोरा ग्राम है। जहां पर किसान मलखान सिंह 03 अक्तूबर 2019 में ​​किसी काम से गावं के बाहर गए थे, तब  से ही वो वापस नही लौटे हैं।  मलखान सिंह की पत्नी वंदना ने अपने पति की गुमशुदगी थाना बिलारी में दर्ज करा दी थी।

 वंदना का आरोप है कि आज तक पुलिस ने उसके पति को तलाश करने के लिये कोई क़दम नही उठाया है। पीड़ित ने बताया कि एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन पुलिस ने उससे भी कोई पूछताछ नही की है।  इसी कारण वो अपने पति की सकुशल वापसी की मांग को लेकर अपने बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी हैं। वंदना अपने पति के अपहरण के मामले में रिपोट दर्ज कराने की मांग कर रही है।  लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने से इंकार कर रही है,। पीड़ित महिला मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक मे जाकर मदद मांग चुकी है। लेकिन उसे कही से मदद नहीं मिल सकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static