'अयोध्या की जीत ने खत्म की नफरत की राजनीति...' Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 09:02 AM (IST)

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या जिले के लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से अवधेश प्रसाद की जीत से जनता ने नफरत की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने अयोध्या में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने भारत की राजनीति को बदलने का काम किया है। हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। पर इस जीत से हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ी है। हमें अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।      

चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा हैः अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने से सपा की ताकत बढ़ी है और नेताओं, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगे विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए जहां हम सबको अपनी भाषा ठीक रखनी है। वहीं, सभी का सम्मान करना भी सीखना होगा। हमें जनता से जुड़े रहना है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। यादव ने कहा कि जनता के सामने कोई नहीं टिक सकता है। चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। भाजपा नेताओं को अब नींद नहीं आती है। एनडीए नकारात्मक-निगेटिव गठबंधन साबित हुआ जबकि पीडीए प्रगतिशील प्रोगेसिव गठबंधन रहा। सपा पीडीए-इंडिया गठबंधन ने संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी। समाजवादी विचारधारा का संघर्ष बराबर जारी रहेगा।

लोकसभा चुनाव में सपा ने किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
हालिया संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से समाजवादी पार्टी ने अपने स्थापना काल से अब तक रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 37 सीट पर जीत हासिल की। सपा की सहयोगी कांग्रेस को भी छह सीट पर जीत मिली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 33 और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दो और अपना दल (एस) को एक सीट पर जीत मिली। एक सीट आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी जीती है। सपा प्रमुख यादव ने कहा, ''इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने से समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ी है और नेताओं, कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।'' उन्‍होंने नसीहत देते हुए कहा, ''आगे विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए जहां हम सबको अपनी भाषा ठीक रखनी है, वहीं सभी का सम्मान करना भी सीखना होगा। हमें जनता से जुड़े रहना है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।'' यादव ने कहा, ''जनता के सामने कोई नहीं टिक सकता है। चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। भाजपा नेताओं को अब नींद नहीं आती है।'

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static