बरेली की साक्षी के बाद बागपत की वर्षा ने किया वीडियो वायरल, जताई हत्या की आशंका

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 03:15 PM (IST)

बागपत: देश में प्रेम विवाह के मामले बढ़ते जा रहे हैं, पहले तो घर से भाग कर बाहर शादी कर लेते हैं। फिर एक नया ट्रैंड आया है, जिसमें परिवारवोलों से या और अन्य से बचने के लिए शोसल मीडिया पर विडियो डाल दिया जाता है। जिसमें सिधे तौर पर परिवारवालों और अन्य को दोषी साबित कर दिया जाता है। पहले तो उत्तर प्रदेश में बरेली की साक्षी मिश्रा का मामला चर्चा में रहा था।

बता दें कि एक ऐसा ही ताजा मामला बागपत में भी एक प्रेम कहानी की सामने आई है। यहां भी एक युवती ने खुद का वीडियो वायरल  कर परिजनों पर हत्या  करने की आशंका जताई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने अपने भाई और परिवारवालों पर हत्या करने की आशंका जताई है, साथ ही अपने बालिग होने के प्रमाण भी पेश किए हैं।

युवती ने बताया कि परिवार वाले उसके प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहे थे, जिस कारण उसने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। उसने आरोप लगाया है कि अब परिजनों के इशारे पर पुलिस उसके ससुरालियों को प्रताड़ित कर रही है। ससुरालियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस दबिश दे रही है। उसी से परेशान होकर युवती ने वीडियो जारी किया है।

ससुरालियों का उत्पीड़न बन्द करने की गुहार
उसने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कबूलते हुए खुद को बालिग बताया है। युवती ने पुलिस पर ससुरालियों का उत्पीड़न बन्द करने की गुहार लगाई है। साथ ही बताया है कि अगर उसके ससुराल में से किसी की या उसके पति की हत्या होती है तो उसके जिम्मेदार परिजन होंगे। फिलहाल युवती का ये वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ajay kumar