मृत गाय के शव को नोचते कुत्तों के झुंड का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने कहा- ढोंग कर रहे मोदी और योगी

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 07:33 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गौ व गौवंश संरक्षण को लेकर सख्त हैं। हाल ही में गौ संरक्षण कानून इसी का परिणाम है। इसके बावजूद गायों की दुर्दशा यूपी में थमने का नाम नहीं ले रही है। संभल में मृत गाय के शव को नोचते कुत्तों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही गौ संरक्षण को लेकर कई सवाल भी पूछ रहा है।

बता दें कि गाय के शव को नोचते कुत्तों के झुंड का वीडियो गुन्नौर कोतवाली इलाके के सेंजना गांव का है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने फेसबुक पर गाय के शव को नोचते कुत्तों के झुंड का वीडियो अपलोड कर गायो के लिए गौशाला व चारा आदि की व्यवस्था मे लापरवाही को लेकर प्रशासन के अफसरों पर सवाल उठाए हैं। विजय शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर जारी किए गए बयान में  सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा  गौ वंश पशुओं की सुरक्षा और गऊशाला की व्यवस्था के मामले में मोदी और योगी ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार ने गाय को आवारा का दर्जा दे दिया है। गाय के नाम पर तमाम दल बनाकर इसका धंधा चलाया जा रहा है।

 

Moulshree Tripathi