थूक लगाकर नान रोटी बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 02:27 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक  शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद जिले के सरा मार्ग स्थित गोविन्दपुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां  एक शादी समारोह में एक युवक थूक लगाकर नान की रोटी बना रहा था। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिस ने नान बनाने वालों को हिरासत में ले लिया।  आरोपी ने बताया कि वह झुककर रोटी बना रहा था। इसलिए ऐसा लग रहा था। उसका कहना है कि थूक लगाकर नान नहीं बनाई है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्ठि नहीं कर रहे है। इस बारे में कार्यवाहक थाना प्रभारी पीके उपाध्याय का कहना है कि वीडियो के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। वीडियो की जांच की जा रही है। इस मामले में कोई तहरी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि डेढ़ साल पहले ही गांव दौसा बंजारपुर से भी नान की लोई पर थूक लगाने का वीडियो प्रकाश में आया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों  को जेल भेज दिया था। इसके बाद सालभर पहले मुरादनगर में भी रावली रोड स्थित एक फार्म हाउस पर थूक लगाकर नान बनाने का वीडियो सामने आया था। सरकार को इसपर कड़े कानून बनाने की जरूरत है। लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Content Writer

Ramkesh