सड़क किनारे लेटकर ऑक्सीजन ले रहे बीमार युवक का वीडियो वायरल, अखिलेश बोले- यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था फुटपाथ पर…

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 07:36 PM (IST)

फिरोजाबाद:यूपी के फिरोजाबाद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।  वहीं, अखिलेश यादव ने वीडियो को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने उसी वीडियो पर अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि उप्र में स्वास्थ्य व्यवस्था फुटपाथ पर… और कुछ नहीं कहना है क्योंकि बाकी सब ये तस्वीर कह रही है। भाजपा वाले समझ लें अपनी कुर्सी बचाने से बड़ा काम, जनता की जान बचाना है। कोई है?

राजनीतिक गलियारों में खबर आई तो प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया। और जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी। इससे पहले मरीज को मेडिकल कालेज में भर्ती भी करवा दिया गया। फिर खुद डीएम रमेश रंजन मेडिकल कालेज पहुंचे और सारे तथ्यों को जाना। उन्होंने मरीज के परिजन से भी बात की इस मुद्दे पर डीएम रमेश रंजन ने कहा कि जिस वीडियो को सोशल मीडिया आदि पर चलाया गया वो भ्रामक है। किसी भी प्रकार से वह वीडियो सत्य नहीं है।

दरसल, बीमार व्यक्ति टीवी का मरीज है उसे आगरा से उनके परिजन दिखाकर लाए थे। जब वो रिक्शे से घर जारहे थे तभी युवक की तबियत बिगड़ गई। उसी के चलते परिजनों ने सामने दिखी ऑक्सीजन को जीवन रक्षा हेतु सिलेंडर लेकर मरीज को लगा दिया। तभी उसका वीडियो बना लिया गया और गलत तरीके से पेश भी किया गया। इस जांच के बाद गलत तरह से वीडियो को प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए है। डीएम ने वीडियो लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जांच में वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का  आरोप का आरोप  लगाया है। जिससे इस तरीके से वीडियो वायरल किया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static