Video: प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत बन जाएगा अफगानिस्तान

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 08:04 PM (IST)

झांसी: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ( Praveen Togadia) झांसी दौरे पर हैं इस दौरान प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान सामने आया है इस दौरान तोगड़िया ने खुलकर हिंदुओं की अस्मिता पर बोले। उन्होंने कहा कि  जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत अफगानिस्तान बन जाएगा।  साथ ही तोगड़िया ने लव जिहाद और मथुरा-काशी में मंदिर निर्माण के लिए भी कानून बनाने की वकालत की। दरअसल, इस बार प्रवीण तोगड़िया का मूड सरकार के प्रति हमलावर नजर नहीं आया। उन्होंने सरकार के बारे में पूछे गए प्रश्नों को राजनैतिक बताते हुए टाल दिया।



 

Content Writer

Ramkesh