मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज कराते बनाया आपत्तिजनक VIDEO, सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 11:50 AM (IST)

आगरा(बृज भूषण): आगरा का सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज हमेशा अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहता है, लेकिन आज का मामला डॉक्टर के व्यवसाय को शर्मिदा कर देने वाला है। दरअसल यहां मेडिकल कराने आई महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। इतना ही नहीं इसके साथ ही उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फिलहाल पीड़िता अब मोदी-योगी से न्याय की गुहार लगा रही है। 

दरअसल, 2 दिन पहले अछनेरा के शेखान मोहल्ले से मरीज और तीमारदार मेडिकल के लिए पहुंचे थे। जहां उनका डॉक्टरों से विवाद हुआ। विवाद के बाद डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस मामले के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया। अब जिस महिला का मेडिकल डॉक्टरों ने किया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह वीडियो आपत्तिजनक है जो जांच के दौरान बनाया गया है। जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वह महिला का विरोधी पक्ष है। इस वीडियो के वायरल होते ही आज फिर शेखान मोहल्ले में मारपीट शुरु हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी जांच के घेरे में आ गए। पीड़ित महिला ने बताया कि इस वीडियो को वायरल होने से सोशल मीडिया पर उसकी इज्जत नीलाम हुई है। 

अगर मेडिकल कॉलेज में ऐसा होता है तो न जाने कितनी महिलाओं के साथ इस तरह की शर्मनाक करतूत की गई होगी। मैं चुप नहीं बैठूंगी। न्याय के लिए योगी और मोदी दोनों से गुहार लगाऊंगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सरोज सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले से ही टीम बनाई गई है। अब यह वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। वहीं डॉक्टर सरोज का कहना है कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। अगर ऐसा है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Ruby