विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे का छलका दर्द, बोलीं- यूपी सरकार हम सबको पूरी तरह से खत्म करना चाहती है

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 09:35 PM (IST)

लखनऊ:  कानपुर के बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि योगी सरकार उनको किस कदर प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार हम सबको पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। सामान्य जीवन जीने में कितनी परेशानी हो रही है, मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। मेरे पति का इनकाउंटर कर दिया गया मैंने तो कभी नहीं कहा की गलत हुआ तभी प्रेस के माध्यम से अपनी बात रख रही हूँ।

रिचा दुबे ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो मेरे खेतो में अनाज हो रहा है उसको कोई खरीदने वाला नहीं है क्योंकी विकास दुबे के खेत का अनाज है तो वह खरीदा नहीं जाएगा। पैसा न होने के कारण मेरे दोनों बच्चो की पढाई पूरी तरह से बंद हो गई। रिचा दुबे ने कहा की मुझे पता चला की विकास दुबे की सम्पति 5.5 हजार करोड़ की सम्पति थी तो मुझे कुछ मिलना चाहिए था जिससे परिवार का जीवन यापन होता। अब हम सब कहा जाये। मेरे नाम जो जमीन है उसको भी लोग बोल रहे है की विकास दुबे ने बंदूक की नोक पर रजिस्टार ऑफिस में लिखवाई है। विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं बन रहा रोज बुलाते है और भगा दिया जाता है।   

वहीं रिचा दुबे ने कहा की ख़ुशी दुबे जेल में है बहुत परेशान है। ख़ुशी की माँ को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया, मुझे चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। भविष्य में कुछ होगा तो देखा जायेगा। अगर उनकी माँ चुनाव लड़ेंगी तो उनके साथ मेरी संवेदना है। चौबेपुर में मेरी जो जमीन है छेत्र के भाजपा पार्टी में राजू बाजपाई है वह लोग सत्ता के सहयोग से मेरी जमीन पर कब्ज़ा कर रहे है मेरी कोई सुनने वाला नहीं है।

 

Content Writer

Mamta Yadav