बिकरू कांड: खुशी दुबे मामले में यूपी सरकार को नोटिस, SC में जमानत पर आज हुई सुनवाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 02:03 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चर्चित बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे की जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। खुशी दुबे के वकील विवेक तनखा ने कहा कि मामले में जल्द सुनवाई कर उसे जमानत दी जाए।  वकील ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि पीड़िता का कांड से कोई लेना देना नहीं है। उसके पिता एक पेंटर है। वह अपनी बेटी को घर ले जाना चाहते है।  विवेक तन्खा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया की गिरफ्तारी के समय खुशी की उम्र 17 साल 10 महीने आयु थी। घटना के चार दिन बाद ही उसकी शादी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले नोटिस सर्व हो जाए फिर जल्द ही मामले की सुनवाई होगी। फिलहाल बिकरू कांड में गिरफ्तार की गई खुशी दुबे बाराबंकी संप्रेक्षण गृह में है। हालांकि 21 अगस्त को खुशी 18 साल की हो चुकी है। खुशी दुबे  मुख्य आरोपी विकास दुबे के नजदीक अमर दुबे की पत्नी है। इसलिए पुलिस ने मामले में खुशी दुबे पर कई केस दर्ज किया था।

बता दें कि बिकरू कांड मामले में खुशी दुबे को पुलिस ने आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था। जबकि घटना के चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उस समय उसकी उम्र 17 साल 10 महीने आयु थी। इसके पहले खुशी दूबे ने अपनी जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें खुशी दुबे ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया था। परंतु कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। फिलहाल खुशी दुबे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश को इस मामले में नोटिकस जारी कर दिया है। 

Content Writer

Ramkesh