ग्राम प्रधान की दबंगई, छेड़छाड़ का विराेध करने पर महिला की पिटाई के बाद गुप्तांग पर मारा पिस्टल

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 01:53 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं के सम्मान और अपराधियों को जेल भेजने की बात करती हो लेकिन प्रदेश में अत्याचार कम होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला बागपत जनपद से सामने आया है। जहां पर ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास किया है। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के गुप्तांग में पिस्टल की नाल को डाल दिया। महिला की हालात गंभीर बनी हुई है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बता दें कि मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र का है। जहां जफराबाद नंगला गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान तुलसी गुर्जर पिछले काफी समय से उस पर गंदी नजर रखता था। आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। गुरूवार को ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने तमंचों की बटों से मारपीट की और पिस्टल की नाल भी उसके गुप्तांगों में डाल दी।

परिजनों ने भी विरोध किया तो परिजनों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की है। वहीं मामले पर एसपी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कडी़ कार्रवाई की जाएगी।

Ajay kumar