ग्रामीणों की तालिबानी सजाः पेड़ से बांधकर 2 युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 12:11 PM (IST)

प्रयागराजः यूपी में लोगों के मन से कानून और पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते लोग अपने हाथों में कानून ले रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला प्रयागराज से सामने आया है। यहां गांव के लोगों ने  शक के आधार पर 2 युवकों की बेरहमी से पिटाई की है। इतना ही नहीं दोनों के हाथ-पैर बांधकर उठक बैठक भी कराई है। इस सारी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

मामला यमुनापार इलाके मेजा के थाना क्षेत्र के जेवनिया चौकी अंतर्गत औता गांव का है। यहां ग्रामीणों ने 2 युवकों को पकड़ा और पेड़ से बांध कर कई घंटे तक पिटाई की। इसके बाद घंटो दोनों से उठक-बैठक कराई। जिसके बाद डायल 100 को फोन कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों लोगों पर प्रेम प्रपंच का मामला बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही करवाई की बात कह रही है। हालांकि पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस लिए ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाया था। 

    
 

Ruby