UP Election 2022: वोट मांगने गये भाजपा विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, लौटाया वापस

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 08:12 PM (IST)

उरई: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान जनपद जालौन में अपने लिये वोट मांगने गये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) के एक विधायक को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब जनता उनके सामने ही विरोध पर उतारू हो गयी। इस घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।      

भाजपा के माधौगढ़ सीट से विधायक मूलचंद निरंजन मंगलवार को ग्राम रूरा सिरस में प्रचार करने गये थे। गांव वालों ने विधायक का घेराव कर नारेबाजी शुरु कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुये वीडियो में ग्रामीण उनके खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं।        

ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन ने गांव सिरसा रूरा में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। इसलिए उनका विरोध किया जा रहा है। निरंजन को भाजपा ने एक बार फिर माधौगढ़ सीट से ही पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 

Content Writer

Imran