महिला ने कोख से जना पिल्ला: ग्रामीण बोले- गांव में कुतिया ने 11 पिल्लों को दिया था जन्म, जिसमें एक गायब...

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 06:41 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के जामुनी गांव में एक हैरतअंगेज मामले ने सभी को सकते में डाल दिया है। मजाक कहें या अविश्वसनीय जिसने हैरतअंगेज खबर सुनी उसके होश उड़ गए। दरअसल, गांव के एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के पिल्ला को जन्म दिया है। पिल्ला के जन्म से पूर्व भैरव बाबा ने महिला को स्वप्न दिया और कहा था कि वह उनके गर्भ से पिल्ला के रूम में जन्म लेंगे। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में एक कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब है।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला?
गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल है। उनके तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके स्वप्न में भैरव बाबा दिखायी देते थे। भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन कुत्ता के पिल्ला के रूप में उनके गर्भ से जन्म से लेंगे। महिला और उसके पति का दावा है कि सात नवबंर को महिला ने पिल्ला को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला के पति मुंशीलाल ने बताया की उनकी तीन बेटियां है। वह अपने अपने ससुराल में रहती है। जबकि वह और उनकी पत्नी एक साथ रहती है।
PunjabKesari
गोद में दिखा विकसित पिल्ला
भ्रामक खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मी महिला के घर पहुंचने लगे। जहां महिला की गोद में विकसित पिल्ला दिखा। महिला के दावे में कितनी हकीकत है, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। महिला के पति मुंशीलाल ने भी महिला के सुर में सुर मिलाते हुए दावा किया कि उसके तीन पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। अब उसकी पत्नी लौंगश्री ने श्वान के रूप में भैरव बाबा ने जन्म दिया है।

'कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब'
तमाम लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में एक कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static