मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, मशहूर एक्टर का 80 साल में निधन, इंडस्ट्री ने खोया अपना दमदार कलाकार

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 06:31 PM (IST)

Vincent Pastore Passed away : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि उनके मैनेजर बॉब मैकगोवन ने की, जबकि उनके सह-कलाकार और करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

विसेंट पास्टोर को लोकप्रिय टीवी सीरीज 'द सोप्रनोस' में निभाए गए गैंगस्टर के यादगार किरदार के लिए दुनियाभर में पहचान मिली थी। उनके सह-कलाकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें नेकदिल इंसान, करीबी दोस्त और परिवार का ख्याल रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके साथ बिताए गए पल हमेशा याद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता कुछ समय से लोगों के संपर्क में नहीं थे और बाद में उनके घर से उनका शव बरामद किया गया।

विसेंट पास्टोर ने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और कई चर्चित फिल्मों व टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले वह अमेरिकी नौसेना (U.S. Navy) में भी सेवा दे चुके थे। अपने लंबे करियर और दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने हॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static