SC /ST एक्ट काे लेकर हिंसाः पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 06:31 PM (IST)

मुज़फ्फरनगरः मुज़फ्फरनगर में 2 अप्रैल को SC /ST एक्ट को लेकर हुए उपद्रव में पुलिस लगातार CCTV फुटेज और वीडियो ग्राफ़ी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसी क्रम में वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस ने देर रात बसपा के जिला अध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है। 

वहीं बसपा के जिला अध्यक्ष कमल गौतम की गिरफ़्तारी से नाराज़ बसपा के सभी बड़े नेता आज एसएसपी से मिले। यहां उन्होंने अपनी नाराजगी जाहीर करते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस मामले में जेल गए कमल गौतम का कहना है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से झूठा जेल भेजा जा रहा है। वहीं एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि 2 अप्रैल के उपद्रव में अब तक वीडियो ग्राफ़ी के माध्यम से 400 लोगों को चिन्हित किया गया है। 

जिनमें 25 से 30 अलग अलग ग्रुप के वो लोग है जो भीड़ को इकट्ठा करके लाए जिनका कमल ने नेतृत्व किया है और उन्हें फिर उकसाया भड़काया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कमल गौतम को जेल भेजा है और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत भी है। पुलिस के मुताबिक कमल गौतम शराब पिलाकर ढेर सारे लोगों को लाए और उनको उकसाया इसके साथ ही सारे बाजार को जबरदस्ती बंद कराया। पुलिस ने बताया कि  उनके साथ लाठी डंडो से लैस सभी उपद्रवी मौजूद थे। जिसके चलते व्यापारियों का उत्पीड़न कराया गया। उसके बाद रेलवे ट्रैक बाधित किया गया। 

इन सब में इनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य आए है। पुलिस कार्रवाई में जो बातें अब सामने आ रही है उससे ये भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस आंदोलन को उपद्रव में तब्दील करने के पीछे कोई राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। 

Ruby