ठंड से ठिठुर रहे असहाय गरीबों में विधायक वीर विक्रम सिंह ने बांटे कंबल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2018 - 12:12 PM (IST)

शाहजहांपु(नंद लाल): पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीत लहर के बीच आखिर जिला प्रशासन को गरीबों सुध आ ही गई। शाहजहांपुर में हांडकंपाने वाली सर्दी का सामना कर रहे गरीबों को जिला प्रशासन ने कंबल बांट कर उन्हें बड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब सर्दी का शिकार न हो। फिल्हाल कंबल मिलने के बाद लोगों ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है। 

मैदानी इलाकों में इन दिनों शीत लहर ने लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है। आलम ये है कि आग भी अब उनकी सर्दी दूर नही कर पा रही है। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने गरीबों को कंबल वितरण का काम शुरू कर दिया है। 

यहां की सभी 5 तहसीलों के लिए सरकार द्वारा 25 लाख रूपए कंबल वितरण के लिए जारी किए गए थे। सभी तहसलों में 15-15 सौ कंबल भेजे गए है। इसी के तहत जलालाबाद तहसील में गरीबों को एसडीएम और बीजेपी से कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने गरीबों को कंबल बांटे।

कंबल पाने वालों को कहना है कि सर्दी के इस मौसम में उनके पास बेहतर इन्तेजाम नहीं थे, लेकिन सरकार से मिलने वाले कंबल से अब उन्हें खासी राहत मिली है। फिल्हाल कंबल पाकर लोगों ने जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।