बर्फीली वादियों में महिला ने कपड़े उतार किया डांस, इंटरनेट पर गर्दा काट रहा Video, लोग बार-बार कर रहे प्ले... बोल्ड कंटेंट पर फिर माहौल गर्म!
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 07:53 PM (IST)
Viral Video: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। बर्फ से ढकी वादियों में एक महिला द्वारा बनाई गई रील ने न सिर्फ लाखों व्यूज बटोर लिए हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर कंटेंट क्रिएशन की सीमाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर भी तीखी बहस छेड़ दी है।
बर्फबारी के बीच बनाया गया वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम यूजर मेघा रानी द्वारा पोस्ट किया गया बताया जा रहा है, जो 6 दिसंबर का है। वीडियो में महिला पहले पारंपरिक परिधान में नजर आती है, इसके बाद वह बर्फीले माहौल में अलग पहनावे में डांस करती दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैला और अब तक इसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 41 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
लोगों की राय बंटी, कई ने जताई नाराजगी
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सोशल मीडिया ट्रेंड से जोड़कर देखा, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इसे पर्यटन स्थलों की गरिमा और हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ बताया। कई कमेंट्स में इसे “सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा तोड़ने वाला व्यवहार” करार दिया गया, जबकि कुछ यूजर्स ने ऐसे कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
यह भी पढ़ें : फरवरी में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! मिलेगा खूब पैसा-शोहरत, बनने जा रहा है महासंयोग... इस तारीख से प्रभाव शुरू
एक्स पर भी उठा मामला
विवाद तब और बढ़ गया जब निखिल सैनी नाम के एक यूजर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि पर्यटन स्थल पारिवारिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थान होते हैं, न कि वायरल होने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मंच। उन्होंने ऐसे वीडियो को पर्यटन स्थलों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया।
फिलहाल नहीं हुई कोई आधिकारिक कार्रवाई
अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा के बीच संतुलन को लेकर गंभीर चर्चा का विषय बन गई है।

