Anushka-Virat Kohli: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 12:16 AM (IST)

मथुरा, Anushka-Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली फिल्म अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा सहित बुधवार सुबह अचानक वृन्दावन पहुंचे और उन्होंने यहां बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंच उनकी समाधि के दर्शन किए। नीम करौरी बाबा आश्रम के ट्रस्टी ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- Yogi Adityanath: CM योगी बोले- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश

विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया
ट्रस्टी राधेकृष्ण पाठक ने बताया कि दोनों यहां करीब एक घंटे तक रुके और समाधि स्थल के दर्शन कर कुटिया में ध्यान लगाया। उन्होंने बताया कि इस बीच उन्होंने अपने प्रशंसकों को आटोग्राफ दिए और उनके संग फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद विराट एवं अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम के लिये रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया।

आश्रम से निकल कर वे एक होटल में दिन भर रुके। उन्होंने बताया कि आश्रम में विराट और अनुष्का ने बालभोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।

यह भी पढ़ें- विकास दर के मामले में नीचले पायदान पर उत्तर प्रदेश: ग्रोथ रेट 4.24, टॉप- 5 में कोई भी BJP शासित राज्य नहीं


बाबा नीम करौरी महाराज को भक्तगण हनुमान जी का अवतार मनाते हैं
पाठक ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही वे दोनों उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंचीधाम आश्रम पहुंचे थे और वहां बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम में दर्शन किए थे। ज्ञात रहे कि बाबा नीम करौरी महाराज को भक्तगण हनुमान जी का अवतार मनाते हैं और देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने आते हैं।

Content Writer

Mamta Yadav