सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा ऐलान, बसपा सत्ता में आई तो विकरू कांड की फिर से होगी जांच

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 10:18 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। इसी क्रम सत्ता का वनवास झेल रही बहुजन समाज पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा 23 जुलाई से प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रहे है। इस दौरान मिश्र लगातार भाजपा पर जुबानी हमले कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में बेगुनाह ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है। धर्म के नाम पर सत्ता को अपना कर भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। 2022 में बसपा के सत्ता में आते ही बिकरू कांड जैसे मामले की जांच बसपा कराएगी। जिसे बेगुनाहो को न्याय मिल सकेगा।  ऐसी न जाने कितनी अनगिनत हत्याएं इस सरकार ने कराई है।  बिकरु कांड में गाड़ी पलटने के बाद इनकाउंटर में फर्जी जांच रिपोर्ट दे दी गयी।

उन्होंने कहा कि 2022 में बसपा के सत्ता में आते ही इन सभी मामलों की पुनः जांच होगी।  हाथरस में दलित दुष्कर्म के साथ इस सरकार में जो हुआ उसने हम सबको पूरे विश्व मे शर्मसार करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जबकि मायावती कानून का राज चलाती है। 2007 में बसपा एमएलए को अपने आवास से गिरफ्तार करवाया था। ब्राह्मण समाज एकजुट नहीं होता इसलिए परेशान है। 16 प्रतिशत ब्राह्मण है। जो लगभग 3 करोड़ है ये अगर एक जुट हो जाएं तो दलितों और अल्पसंख्यकों का भाईचारा बना कर हम शोषण करने वालों को सत्ता से बेदखल कर कसते हैं।

Content Writer

Ramkesh