राम मंदिर के नाम पर विश्व हिन्दू परिषद कर रही है छलावा: रामेश्वर त्यागी

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 06:29 PM (IST)

मऊः अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री रामेश्वर त्यागी ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर विहिप राजनीती कर रही है। उन्होंने कहा कि जनआग्रह रैली के नाम पर विहिप भाजपा की दुबारा सरकार बनाना चाहती है। राम मंदिर सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रवीण तोगड़िया ही बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले विहिप के अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ही मंदिर बनेगा और मंदिर के लिए आंदोलन करने की आश्यकता नहीं है। रामेश्वर त्यागी ने कहा कि अब इनकों आंदोलन की क्या जरुरत आन पड़ी और ये किसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इनके रूख तो बीजेपी के साथ नर्म दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामेश्वर त्यागी ने उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कही। 

Tamanna Bhardwaj