मुफ्त हुआ ताजमहल का दीदार, नहीं लगेगा कोई टिकट, जल्द उठाए मौके का फायदा

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 05:54 PM (IST)

आगरा: ताजमहल उत्तर प्रदेश का मशहूर मकबरा है। जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अब ताजमहल का दीदार करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ताजमहल घूमने जाने वाले लोगों को बिना टिकट एंट्री मिलने जा रही है। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत 19 से 25 नवंबर तक आगरा के ताजमहल में प्रवेश के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।

बता दें कि ताजमहल सहित आगरा के विभिन्न संरक्षित स्मारकों पर निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इन दिनों में कई आयोजन किए जाएंगे, जिसमें सभी संरक्षित स्मारकों का संरक्षण करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। धरोहर सप्ताह के पहले दिन 19 नवंबर को सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश दिया गया है. पुरातत्व विभाग ने फतेहपुरसीकरी स्मारक पर चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत की है। 

जानकारी के मुताबिक पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत आगरा के फतेहपुरसीकरी स्मारक से की जाएगी। इस दौरान स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। 19 नवंबर को रविवार है और एंट्री भी फ्री है, ऐसे में भारी भीड़ के आने की संभावना है।19 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व धरोहर सप्ताह के कारण ताजमहल सहित अन्य मार्गों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj