UP: नेत्रहीन दूल्हा देख भड़के परिजन, दूसरे से किया निकाह

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 03:27 PM (IST)

 

बुलन्दशहर: क्षेत्र का एक गांव निवासी परिवार शादियों की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन निकाह के समय ये खुशियां अचानक मातम में तबदील हो गईं। पता चला कि जिस लड़के के साथ लड़की का निकाह पढ़ा जाना था वह लड़का नेत्रहीन है। बता दें कि नगर जहांगीराबाद से सटे हुए गांव चचरई में मुस्लिम समुदाय के एक परिवार की लड़की का निकाह था।

बाराती बारात लेकर गांव में आते हैं, लेकिन लड़की परिवार की खुशियां मातम में उस समय तबदील होती हैं, जिस समय उन्हें यह पता चलता है कि लड़का नेत्रहीन है। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष द्वारा यह पहले नहीं बताया गया कि जिस लड़के से उसका निकाह पढ़ा जाना है वह लड़का नेत्रहीन है। इस बात को लेकर निकाह स्थल पर लड़की पक्ष ने जमकर हंगामा काटा तभी कुछ सम्भ्रांत लोगों की सूझ-बूझ के चलते हंगामा शांत कर दिया गया।

बताया गया कि ग्राम प्रधान इकराम व बिरादरी के अन्य लोगों की अहम भूमिका व सूझबूझ के चलते लड़की का निकाह पास ही के एक गांव निवासी लड़के के साथ पढ़ा गया। वहीं पहली आई हुई बारात को सामाजिक त्रुटियां का हवाला देते हुए विदा किया तथा परिजनों ने हंसी-खुशी के साथ लड़की को दूसरे वर के साथ विदा कर दिया।

Anil Kapoor