विवेक तिवारी हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त की जमानत अर्जी पर HC ने मांगा जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 10:28 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गत 29 सितंबर में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त कांस्टेबल प्रशांत कुमार की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सरकारी वकील से जानकारी मांगी है। अदालत ने कहा कि चार हफ्ते में प्रतिशपथपत्र दायर कर अदालत को अवगत कराया जाए।

न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित की पीठ ने अभियुक्त प्रशांत कुमार की जमानत अर्जी पर मंगलवार को यह आदेश दिए। इस मामले में निचली अदालत ने कान्सटेबल प्रशांत कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इसके खिलाफ अभियुक्त ने उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की है। सुनवाई के समय सरकारी वकील राजेश कुमार सिंह ने अर्जी का विरोध किया। अदालत ने कहा कि चार हफ्ते में सरकार अपना पक्ष पेश करे।

उल्लेखनीय है गत 29 सितंबर की रात में एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी जब अपनी गाड़ी से महिला सहकर्मी के साथ जा रहे थे तभी अभियुक्त ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी थी। जिससे विवेक तिवारी की मौत हो गई थी। आरोपी निचली अदालत से जमानत खारिज हो चुकी है। अगली सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी।

Anil Kapoor