UP Voter List: फाइनल हो गई UP चुनाव के लिए वोटर लिस्ट, ऐसे करें ऑनलाइन चेक
punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 02:08 PM (IST)
लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में चुनाव से के लिए फाइनल वोटर लिस्ट पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने से पहले 1 नवंबर से 5 दिसम्बर तक मतदाता सूची पुनिरिक्षण अभियान चलाया गया था। लखनऊ में मतदाता सूची का आज प्रकाशन होगा।
बता दें कि आज करीब दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी लखनऊ में इस बार 113322 वोटर बढ़े हैं और 37402 लोगों के नाम कटे हैं। यूपी चुनाव से पहले eci.gov.in पर मतदाता अपना नाम चेक कर सकते हैं।

