प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरु, मतदान को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 07:47 AM (IST)

प्रयागराज: जिले में पांचवें चरण का मतदान शुरु हो गया है। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला रहा है। प्रदेश में प्रयागराज जिले में सबसे ज्यादा 12 विधान सभा सीट है।  12 विधानसभा सीटों के लिए 169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।


आज इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 46 लाख से ज्यादा मतदाता जिले में है  कोरोना गाइडलाइन को को ध्यान में रखते हुए जिले को 47 जोन और  378 सेक्टर में बांटा गया। कुल 2236 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



 किसी भी गड़बड़ी को लेकर 3072 बूथों की वेबकास्टिंग और 240 बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 15 हजार पैरामिलिट्री के साथ ही पुलिस, पीएसी होमगार्ड और पीआरडी जवानों को जिले में सुरक्षा की दृष्टि पर तैनात किया गया है। 

Content Writer

Ramkesh