उपाध्यक्ष चुनाव का नतीजा: BJP समर्थित बागी सपा MLA नितिन अग्रवाल 304 वोट पाकर जीते, CM योगी ने दी बधाई

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 04:21 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा में आज विषेश सत्र में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव का नतीजा आ गया है। बीजेपी समर्थित नितिन अग्रवाल डिप्टी स्पीकर चुने गए हैं। उनको 304 वोट मिले हैं, जबकि नरेंद्र सिंह वर्मा को 60 वोट मिले हैं। वहीं कुल वोट 368 हैं। इसमें 4 वोट रद्द कर दिए हैं। वहीं नए डिप्टी स्पीकर को सीएम योगी ने बधाई दी है। योगी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तस्वीर सामने आ गई है। योगी ने कहा कि सपा युवा विरोधी है। हमारी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सपा ने संसदीय परम्पराओं का पालन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने ही विधायक को धोखा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र सिंह वर्मा के प्रति सहानभूति जताई है। 

बता दें कि उपाध्यक्ष चुनाव के मतदान में क्रॉस वोटिंग भी की गई है। वहीं कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने भी वोट डाला है। सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सदन में दिवगंत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नितिन अग्रवाल और समाजवादी पार्टी (सपा) के नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपना नामांकन कराया है।
PunjabKesariसपा-कांग्रेस ने किया विधानभवन प्रांगण में विरोध प्रदर्शन 
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार को एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले सपा नेताओं ने सड़क पर और कांग्रेस के नेताओं ने विधानभवन प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया। सपा के विधायक और नेता महंगाई के खिलाफ पोस्टर और बैनर लिये थे और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे,वहीं कुछ नेताओं ने मंहगाई के विरोध में काले गुब्बारे भी उड़ाए।

बसपा ने किया सदन से बहिर्गमन
बता दें कि मतदान शुरू होने से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संसदीय परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुये सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा में बसपा के 16 विधायक हैं। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने का फैसला किया है, और उसके पास सात विधायक हैं। सत्तारूढ़ खेमे में विधायकों की भारी संख्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी उम्मीदवार नितिन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही है।वहीं चुनाव में दूसरे उम्मीदवार सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा हैं।

यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें 
वर्तमान में, 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 304 विधायक हैं और समाजवादी पार्टी के पास 49 विधायक हैं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 9 विधायक हैं। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है।

प्रमुख विपक्षी दल के एक विधायक को बनाया जाता है विधानसभा का उपाध्यक्ष 
परंपराओं के अनुसार, प्रमुख विपक्षी दल के एक विधायक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। राज्य विधानसभा के अंतिम उपाध्यक्ष भाजपा के राजेश अग्रवाल थे, जो 2004 में निर्विरोध चुने गए थे ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static