UP Election 2022: 10 फरवरी को 11 जिलों में होगा मतदान, जानिए पहले चरण के कौन-कौन हैं बाहुबली

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 06:18 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी से शुरु होगा। पश्चिमी यूपी के 11 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। जिसकी वजह से आज शाम 5 बजे के बाद प्रचार-प्रसार पर पाबंदी लगा दिया जाएगा। वहीं, इस विधानसभा में 4 प्रत्याशी बाहुबली के नाम जाने जाते है। 

1- मदन भैया (आरएलडी) - लोनी विधानसभा क्षेत्र
PunjabKesari
लोनी विधानसभा सीट पर साल 2017 से भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर विधायक हैं। साल 2017 में ही इन्हें भाजपा ने लोनी विधानसभा सीट से उतारा था. भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे नंदकिशोर गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के जाकिर अली को लगभग 40 हजार वोटों से हराया। वहीं आरएलडी के मदन भैया तीसरे स्थान पर थे।

2- अमरपाल शर्मा (सपा) - साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र
PunjabKesari
गाजियाबाद के अमरपाल शर्मा के बारे में मशहूर है कि वह हर बार नए राजनीतिक दल से चुनाव लड़ते हैं। इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी और 2017 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।


3- नाहिद हसन (सपा) - कैराना
PunjabKesari
नाहिद और उनके परिवार का लंबा राजनीतिक इतिहास है। नाहिद के दादा से लेकर माता-पिता, चाचा-चाची और कजिन तक, सब लोकल चुनाव से लेकर सांसद और विधायक तक निर्वाचित होते रहे हैं। पूरा कुनबा सियासी है। यूपी से हरियाणा तक की पॉलिटिक्स में नाते-रिश्तेदारों का दबदबा रहा है। सपा के उम्मीदवारों  की पहली सूची में जब नाहिद हसन का नाम आया तो सियासी बवाल बच गया। भाजपा की तरफ से कैराना का पलायन और मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र छिड़ गया। इसी बीच नाहिद हसन गैंगस्टर केस में जेल भी चले गए। उनका एक वीडियो भी हर तरफ दिखाई दिया, जिसने विरोधियों को उनके खिलाफ एक और बड़ा हथियार दे दिया।

4- योगेश वर्मा (सपा) - हस्तिनापुर
PunjabKesari
योगेश हस्तिनापुर से 2007 में विधायक रह चुके हैं। 2012 के चुनाव में बसपा से निष्कासित होने के बाद पीस पार्टी से चुनाव लड़े थे। दूसरे नंबर पर रहने के बाद उन्होंने बसपा में वापसी की और 2017 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। योगेश को 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद अक्तूबर में योगेश को पत्नी सहित पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static