Lok Sabha Elections 2024: 19 अप्रैल को UP की इन 8 सीटों पर होगा मतदान, देखें किस पार्टी ने किस पर लगाया दाव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 05:16 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024: आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 की शुरूआत होगी। पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जिसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 6 बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। वहीं, 19 अप्रैल को ही उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। देखें यूपी के किस जिले में चुनाव होगा और भजापा, सपा, बसपा ने किस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

UP की इन 8 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में चुनाव होगा। जिनमें रामपुर, सहारनपुर, पीलीभीत, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कैराना शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। वहीं, 2019 में भी राज्य में सात फेज में वोट डाले गए थे। 

किस पार्टी ने किस प्रत्याशी पर लगाया दाव, देखें पूरी लिस्ट:-

लोकसभा क्षेत्र
 
NDA INDIA BSP OTHER
रामपुर घनश्याम लोधी मौलाना नदवी मोहिबुल्लाह जीशान खान  
सहारनपुर राघव लखनपाल इमरान मसूद ( CONG ) मजीद अली  
पीलीभीत जितिन प्रसाद भगवत सरन गंगवार अनीस अहमद खां, फूल बाबू  
नगीना ओम कुमार  मनोज कुमार  सुरेंद्र पाल सिंह चंद्रशेखर आजाद (ASP)
बिजनौर चंदन चौहान ( RLD ) दीपक सैनी चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह  
मुरादाबाद सर्वेश सिंह रुचि वीरा इरफान सैफी   
मुजफ्फरनगर संजीव बलियान हरेंद्र मलिक    दारा सिंह प्रजापति  
 कैराना प्रदीम कुमार इकरा हसन श्रीपाल सिंह  


चार भागों में बंटी है यूपी की सियासत
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 80 सीट उत्तर प्रदेश की हैं। यूपी की राजनीति को समझने के लिए राजनीतिक जानकार इसे चार हिस्सों में बांटकर देखते हैं। जो इस प्रकार है- पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड। इन सभी क्षेत्रों के अपने-अपने मुद्दे। अपने अपने जातीय समीकरण हैं और अपनी अपनी राजनीति भी चलती रहती है।

प्रदेश में जातिगत आंकड़े
उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी ओबीसी वोट है, जिसमें 10 फीसदी यादव, 10 अन्‍य ओबीसी जातियां और 20 फीसदी मौर्या, शाक्‍य, लोधी, काछी, कुशवाहा जैसी जातियां शामिल हैं। 21 सामान्‍य वर्ग के वोट हैं, जिसमें 10 से 11 ब्राह्मण, चार फीसदी ठाकुर, चार फीसदी वैश्‍य व दो फीसदी अन्‍य सवर्ण जातियां हैं। इसके अलावा 20 फीसदी दलित हैं, जिसमें 11 फीसदी जाटव और 9 फीसदी अन्‍य हैं। वहीं करीब 19 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।

पहले चरण देश की 102 सीटों पर होगा चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों में सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटें हैं। जहां वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, असम की 4, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, त्रिपुरा की 1, पश्चिम बंगाल की 3, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी की एक सीट पर मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 
उत्तर प्रदेश में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की थी। बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि एनडीए ने कुल 64 सीटें हासिल की थीं। मायावती की बसपा को 10 सीटें, अखिलेश यादव की सपा को 5 सीटें मिली थीं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी।

Content Editor

Harman Kaur