50 हजार लेकर फुर्र हुआ बंदर, कुछ ऐसे मिन्नतें करती रही महिला (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2016 - 11:57 AM (IST)

वृंदावन:  वृंदावन में होली खेलने आए कृष्ण भक्तों से एक बंदर ने 50 हजार रुपए लूट लिए। रुपयों को वापस लेने के लिए लोगों को एक घंटे तक बंदरों को मनाना पड़ा। एक घंटे के बाद उनके पैसे वापस मिल गए। कुछ रुपयों को बंदरों ने चबा भी लिया था। 

जानकारी के अनुसार मोदीनगर से आई देवांशी, मनोज और रूद्र निधिवन हाथ में पर्स लेकर जा रहे थे। वह इसी से भिखारियों को पैसे दे रहे थे। बंदर अचनाक से उनके पास आए और हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। 2 बंदरों से तो पैसे वापस फैंक दिए लेकिन एक बंदर पर्स लेकर छत पर बैठ गया और पैसों को चबाने लगा। 

बताया जा रहा है कि जब मनोज ने बंदर को डंडा दिखाया तो वह गुस्सा होकर चीखने लगा। जिससे लोग डर गए कि कहीं बंदर उन पर हमला न कर दे। इसके बाद एक साधु ने कहा कि इन्हें प्रसाद दे दो तब ये आपके पैसे लौटा देगा। इसके बाद बंदरों को प्रसाद दिया गया तो उन्होंने पैसे नीचे फैंकने शुरु कर दिए। कुछ रुपए खिड़की के ऊपर रह गए। लोगों ने खिड़की पर चढ़कर रुपए उतारे। 

आपको बता दें कि एक घंटे के बाद सारे रुपए वापस मिले। मनोज ने बताया कि उनके पर्स में 50 हजार रुपए थे। इनमें से 48 हजार रुपए मिल गए जबकि 20 हजार छत पर ही रह गए। उन्होंने बताया कि वे वृंदावन के मंदिरों में होली खेलने आए थे।