जल्द खत्म होगा भव्य ‘रामलीला’ का इंतजार, प्रोडक्शन टीम पहुंची अयोध्या

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 03:12 PM (IST)

अयोध्याः उत्तर प्रदेश स्थित रामनगरी अयोध्या में होने वाले रामलीला का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। 9 दिनों में भव्य रामलीला का आयोजन होगा। दरअसल आयोजन स्थल का सर्वेक्षण करने के लिए प्रोडक्शन की तीन सदस्यीय टीम नई दिल्ली से अयोध्या पहुंची।

बता दें कि 17-25 अक्टूबर को सरयू नदी के तट पर लक्ष्मण किला में नौ दिवसीय अयोध्या की रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड अभिनेता महाकाव्य के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे। इसका प्रसारण राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन और अन्य मनोरंजन चैनलों पर भी किया जाएगा।

बिंदू दारा सिंह बनेंगे हनुमान तो रवि किशन निभाएंगे भरत का किरदार
अभिनेता दारा सिंह के पुत्र बिंदू दारा सिंह जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान की प्रतिष्ठित भूमिका निभाई थी, अयोध्या में रामलीला में उसी भूमिका को निभाएंगे। अभिनेता से भाजपा-सांसद बने मनोज तिवारी, किष्किंधा के राजा बलि के पुत्र अंगद का किरदार निभाएंगे, जबकि प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और अब गोरखपुर के सांसद रवि किशन भरत का किरदार निभाएंगे। सीता की भूमिका कविता जोशी वहीं महान बॉलीवुड कॉमेडियन असरानी नारद मुनि की भूमिका में आएंगे। अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं में रज़ा मुराद, शाहबाज़ खान, अवतार गिल, राजेश पुरी और राकेश बेदी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static