2 साल से फर्जी तरीके से भारत में रह रहा था श्रीलंकाई नागरिक, गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 04:18 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में 32 साल पहले टूरिस्ट वीजा पर आए श्रीलंका के नागरिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिसका 2 साल पहले ही वीजा खत्म गया था। इसके बावजूद भी वह भारत में रह रहा था। वहीं, इलाके के पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला नखासा थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां के लोधी सराय निवासी अब्दुल कादिर मोहम्मद नजीर जो कि श्रीलंका का नागरिक है, वीजा खत्म होने के बाद भी 2 साल से भारत में रह रहा था। अब्दुल कादिर टूरिस्ट वीजा के आधार पर चेन्नई के रास्ते भारत आया था। जिसके बाद वह 1997 में संभल में रहने लगा और उसने यहां की लड़की से शादी कर ली। अब्दुल कादिर संभल में एक क्लीनिक चलाता है। 2019 को उसका वीजा खत्म हो गया। इसके बावजूद भी उसने वीजा के लिए आवेदन नहीं किया और बिना वीजा के भारत में रहने लगा। जो कि कानूनी अपराध है।

कुछ दिन पहले ही अब्दुल कादिर की पत्नी ने उच्च अधिकारियों से उसके पति के वीजा के मामले में बात की थी। जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल कादिर के दस्तावेजों की जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान अब्दुल कादिर के पास भारतीय पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित दस्तावेज हासिल किए गए । इसके बाद पुलिस अधिकारी सुशील कुमार ने आरोपी अब्दुल कादिर नजीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 14, 420, 467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।साथ ही आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static