जिंदा रहते कब्र की बुकिंग किए थे वसीम रिजवी, जितेंद्र नरायण बनने के बाद हुआ रद्द

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 06:11 PM (IST)

लखनऊ:  शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने हालही में मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया है। सनातन धर्म में अपनाने के बाद उनकी कब्र की बुकिंग रद्द कर दी गई है। दरअसल, शिया मुसलमानों में जिंदा रहते हुए अपने कब्र खरीदने की रवायत होती है। इसी परंपरा को निभाते हुए वाले वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने भी अपने लिए जिंदा रहते एक कब्र की बुकिंग की थी। इसके बाद उसे पक्का बनावा दिया गया था ताकि उस पर कोई दूसरा दफन न हो।

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने 10 जनवरी 2018 को अपने लिए हयाती कब्र खरीदी थी। इसके एवज में उन्होंने संबंधित कर्बला के मुतवल्ली को रकम भी चुकाई थी। इसके पीछे उन्होंने अपनी जान को मिल रही धमकियों को वजह बताया था। धर्म परिवर्तन करने के बाद और वसीम रिजवी की वसीयत के मुताबिक उन्हें उनका अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के मुताबिक किए जाने की बात कही गई थी। इस वजह से कर्बला तालकटोरा के मुतावल्ली ने कर्बला तालकटोरा में स्थित उनकी कब्र के आवंटन को रद्द कर दिया है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj