देवी मंदिर में वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर अपनाया हिन्दू धर्म, कहलाएंगे हरबीर नारायण सिंह त्यागी

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 11:14 AM (IST)

नोएडा: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर आज से हिन्दू धर्म अपना लिया है। गाजियाबाद स्थित डासना के देवी मंदिर में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल कराया है। आज से वसीम रिजवी नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाने जाएंगे। इस पर वसीम रिज़वी ने कहा कि इस्लाम कोई धर्म नहीं है वो एक आतंकी संगठन है जो अरब के रेगिस्तान में पनपा था।

इस पर वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, इसलिए आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। उन्होंने जब मुझको इस्लाम से निकाल ही दिया गया तब यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और इतनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती और इंसानियत पाई जाती है। हम यह समझते हैं किसी और दूसरे धर्म में नहीं है और इस्लाम को हम धर्म समझते ही नहीं है। वहीं इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे। 

 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj