वसीम रिजवी के विवादित बोल- प्रियंका गांधी खूबसूरत हैं, राजनीति में पहले आतीं तो अपनी फिल्म में दे देता रोल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 06:42 PM (IST)

अयोध्याः शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका व राहुल मुस्लिम हैं। प्रियंका खूबसूरत महिला हैं। अगर वह पहले राजनीति में आती तो मैं उन्हे अपनी फिल्म राम जन्म भूमि में मुस्लिम महिला का रोल दे देता।

उन्होंने कहा कि सपा के गुंडे उनकी फिल्म को यहां रिलीज नहीं होने देना चाहते। दिसम्बर मे यह फिल्म रिलीज होनी थी। मामले को कोर्ट में ले जा कर रोड़े अटकाए गए। अब यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज हो रही है।

रिजवी ने कहा कि विवादित स्थल रामजन्मभूमि है वहां राम मंदिर ही बने। अमन के नाम से लखनऊ में मस्जिद बन जाए। लेकिन कांग्रेस व कट्टरपंथी पंथी इस विवाद का हल नहीं होने देना चाहते। इसीलिए रूकावटें पैदा कर रहे हैं।


 

Tamanna Bhardwaj