वसीम रिजवी बोले- भोली-भाली नहीं हैं CAA-NRC के खिलाफ धरना देने वालीं मुस्लिम महिलाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 02:02 PM (IST)

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर कई इलाको में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं भोली-भाली नहीं हैं। बल्कि वो कांग्रेस की राजनीति का शिकार हो रही हैं। कांग्रेस इस तरह के प्रदर्शनों से ये मैसेज देना चाहती है कि बीजेपी की सरकार में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं। जबकि प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं भी ये जानती हैं कि सीएए और एनआरसी से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है।

वहीं अखिलेश यादव पर जोरदार हमला करते हुए रिजवी ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की मुस्लिम कटरपंथी सियासत की दुकानें बंद हो चुकी हैं। कांग्रेस इसीलिए प्रियंका गांधी को आगे कर धार्मिक सियासत कर रही है। असल में इस प्रदर्शन में टुकड़े-टुकड़े गैंग की महिलाएं धरने पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static