जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, मौजूदा हालात पर की चर्चा

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 03:40 PM (IST)

महराजगंजः उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने आज गोरखपुर और बस्ती मंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महराजगंज जनपद के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया और आलाधिकारियों के साथ बैठक की।

बता दें कि बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा हालात पर चर्चा की और आने वाले दिनों में क्या तैयारी है इस पर भी जानकारी हासिल ली।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम योगी ने भेजा है। हम मौजूदा हालात की जानकारी सीएम को सौपेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सभी बंधे सुरक्षित है। एनडीआरएफ और पीएससी की टीमे पुरी तरीके से मुस्तैद है। कहीं भी बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होते हैं तो उससे निपटने की तैयारी पूरी की जा चुकी है |

Author

Moulshree Tripathi