गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनावों के नतीजे आते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 12:12 PM (IST)

कानपुरः गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आते ही बीजेपी के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई देने लगी है। कानपुर में जिला भाजपा इकाई ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी को विजय बढ़त मिलने पर एक दूसरे को गले लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

बहुप्रतीक्षित गुजरात प्रदेश के नतीजे आते ही सभी पार्टियों के माथे पर परेशानी दिख रही है, लेकिन भाजपा में प्रसन्नता की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय के नीचे मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए और मेहनत से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रसन्नता जताते हुए उन्हें भी बधाई दी।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी का कहना है कि गुजरात हो या हिमाचल दोनों तरफ नरेंद्र मोदी के आर्शीवाद से भाजपा की सरकार बन रही है। लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है इस वजह से कांग्रेस में हलचल है।