Weather Update: यूपी वालों के लिए अगले 7 दिन बन जाएंगे मुसीबत! चलेगी तेज धूलभरी हवाएं...ऐसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 02:59 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुष्क मौसम के बीच दिन और रात का तापमान बढ़ने से दोपहर में सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम सामान्यत: शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं। 

Weather Forecast 
मौसम विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। 13 और 14 अप्रैल को भी 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान किसी विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है।

Weather Alert
मौसम विभाग ने 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। किसानों को सलाह दी गयी है कि तेज हवाओं को देखते हुए किसान कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। खुले में रखी उपज को ढककर रखें तथा अनावश्यक रूप से धूलभरी हवाओं में बाहर निकलने से बचें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static