Weather update: मौसम का बदला मिजाज, UP के कई इलाकों में बढ़ी ठंड

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 02:51 PM (IST)

लखनऊः पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। तापमान में गिरावट की वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखा ठिठुरन की वजह से लोगों ने खुद को घरों में ही बंद रखा।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान एक डिग्री और घटकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे गलन का एहसास होना शुरू हो गया है। लखनऊ में नवम्बर महीने में न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट तीन वर्ष पहले हुई थी।

आगे बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान मुजफ्फरनगर रहा जहां रात का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 28.1 डिग्री दिन का तापमान फतेहगढ़ में दर्ज हुआ।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static