शादी की खुशियां मातम में बदली: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आठ साल के बच्चे समेत चार की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 07:14 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर वलीमे की दावत खाकर लौट रहे कार सवार 6 लोग हादसे के शिकार हो गए जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां पर दो का इलाज  चल रहा है। जबकि चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में आज दोपहर वलीमे की दावत खाकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। आठ साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत पर ही मौत हो गई जबकि 16 साल की किशोरी सहित 1 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। इस दुख घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जागएा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 

Content Writer

Ramkesh