पश्चिमी UP का वांछित अपराधी रवि काणा थाईलैंड में गिरफ्तार, प्रेमिका काजल झा भी पुलिस की हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 03:02 AM (IST)

Noida News: नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। नागर और झा को थाईलैंड में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर पुलिस इंटरपोल और थाईलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है।

इस साल जनवरी में नागर के देश से भागने के संदेह में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।'' अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को यहां उनके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई के लिए उचित कानूनी कार्यवाही के बाद नोएडा वापस लाया जाएगा।

Content Editor

Mamta Yadav