किशोर को जहरीले सांप ने डसा तो पिता ने सांप को किया बोरी में बंद, फिर बेटे को लेकर पहुंचा मेडिकल कॉलेज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 01:20 PM (IST)

(मनोज तिवारी) Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां बेटे की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता ने अपनी जान की बाजी लगा कर बेटे को डंसने वाले जहरीले सांप को पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के बाद पिता ने उसे एक बोरी में बंद कर दिया। जिसके बाद पिता अपने बेटे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा और डॉक्टरों ने किशोर को भर्ती कर तुरंत उसका उपचार शुरु कर दिया। वहीं पिता ने सांप को एक बोरी में बंद करके घर में ही रखा हुआ है ताकि सांप को वन विभाग को सौंपा जा सके।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया गांव का मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला टड़ियावां थाने के पुरवा देवरिया गांव का है। यहां कुछ बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान एक किशोर को सांप ने डस लिया। तभी उसके साथ में खेल रहे बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि 13 वर्षीय मुजीब को बचाने के लिए उसका पिता शमशाद सांप के पीछे दौड़ पड़ा। लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वो बेटे की जान बचाने के लिए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। शमशाद जान की बाजी लगाते हुए सांप के ऊपर टूट पड़ा और उसे पकड़ लिया। वह बेटे के साथ मेडिकल मेडिकल कॉलेज पहुंचा, वहीं डॉक्टर ने किशोर को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

Content Editor

Anil Kapoor