जब मंच पर रो पड़े थे बाबूजीः कल्याण सिंह ने कहा था- मेरे खून की बूंद-बूंद में है BJP और RSS का संस्कार

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 12:26 PM (IST)

लखनऊः तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण का शनिवार को एजीपीजीआई अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राम मंदिर आंदोलन के नायकों में से एक रहे सिंह की मौत से न केवल राजनीतिक जगत बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि कल्याण सिंह भाजपा के लिए संजीवनी बूटी के समान थे। उन्होंने जीवन भर पार्टी को मजबूत करने में लगा दिया। बीच पार्टी से उनका हल्का मनमुटाव भी हुआ लेकिन उनकी वापसी भी जल्द ही हो गई। बीजेपी के कद्दावर नेता के यूं तो कई किस्से हैं मगर एक किस्सा है जब उन्होंने एक बार मंच से भाजपा और संघ के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया था।

इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा था, 'संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार मेरे रक्त के बूंद-बूंद में समाए हुए हैं। मेरी इच्छा है कि जीवन भर भाजपा में रहूं और जीवन का जब अंत होने का हो तो मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर जाए।' इसके बाद कल्याण सिंह मंच पर ही रो पड़े थे।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi