जब उफनती नदी में नजर आया मगरमच्छ और उसके मुंह में फंसी औरत की लाश...

punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 05:09 PM (IST)

जालौनः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के जिलों में गंगा समेत अन्य नदियां उफान पर हैं। सैकड़ों गांवों के साथ स्कूल-कॉलेज में भी पानी घुस गया है। गांव के पानी से घिर जाने की वजह से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। ऐसे में लोग जैसे भी संभव हो रहा है अपने परिवार व पालतू जानवरों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। एनडीआरएफ व जल पुलिस व्यवस्था में लगी हुई है। वहीं प्रदेश के जालौन जिले में बाढ़ और उफनती नदियों की त्रासदी के बीच अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। जहां एक नदी में मगरमच्छ के मुँह में दबी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को देखकर लोगों में भय व्यापत हो गया है।

बता दें कि यमुना बेतवा और अन्य नदियों के उफान के बाद अजीबोगरीब वीडियो से ग्रामीणो में दहशत व्याप्त है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है। हालांकि वीडियो किस नदी का है ये स्पष्ट नहीं हुआ है। अधिकारी मामले को लेकर जांच की बात कह रहे हैं।  

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi