जानिए क्या हुआ, जब बेटी ने मां काे रंगरलियां मनाते हुए बेडरूम में देखा

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 06:22 PM (IST)

बदांयूः उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले में एक बार फिर रिश्तों का खून हुआ है। जहां प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही मां को उसकी बेटी ने देख लिया। बस फिर क्या था ममता का गला घोंटकर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को मौत की नींद सुला दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के रायपुर गांव का है। यहां 21 फरवरी को एक नाबालिग लड़की गायब हो गई। वहीं परिजनों को बेटी के अपहरण की आशंका हुई। जिसके चलते उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी कड़ी में 26 फरवरी को लड़की का शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला। वहीं पुलिस ने इस घटना का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली।

मृतका की मां के थे पड़ोसी युवक से अवैध संबंध
पुलिस ने मृत लड़की के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतका की मां पर शक हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मां ने सारा सच उगल दिया। हत्यारी मां ने बताया कि उसके अवैध संबंध पड़ोस में रहने बाले महेंद्र से थे। जिसकी जानकारी उसकी बेटी को हो गई थी। उसे इस बात का डर सता रहा था कि प्रेमी महेंद्र के साथ उस की रंगरेलियों की दास्तान मासूम किसी को न बता दे।

बेटी को डंडों से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
साथ ही उसने बताया कि उसको शक था कि उसकी बेटी का गांव के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसीलिए उसने अपने प्रेमी महेंद्र के साथ मिलकर अपना कृत्य छुपाने के लिए बेटी को डंडे से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर उसका प्रेमी महेंद्र भी था, जिसने बेटी की डंडे से पिटाई की, जिससे पुष्पा गंभीर चोट के कारण बेहोश हो गई थी। बेहोशी के बाद महेन्द्र ने लड़की को गन्ने के खेत में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने जाकर अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हत्यारी मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
वहीं 3 दिन बाद मां और उसके प्रेमी महेंद्र ने बेटी के शव को गन्ने के खेत से उठाकर गेंहू के खेत मे फेंक दिया। 26 फरवरी को जब शव बरामद हुआ तो पुलिस ने घटना की गहराई से छानबीन की और हत्यारी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।