जब शादी में अचानक से नाराज हो गई दुल्हन, तो दूल्हे ने कुछ यूं बनाई बात

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 11:53 AM (IST)

कन्नौजः कन्नौज में एक शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। जहां डीजे के विवाद को लेकर 2 पक्षों मेें जमकर मारपीट हुई। जिससे आहत होकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया, लेकिन दूल्हे ने भी दुल्हन को मनाने के लिए कुछ एेसा किया जिस पर दुल्हन को मानना ही पड़ा।

जानकारी के मुताबिक मामला औरैया जनपद के रूकला निवासी कन्हैया की बारात कन्नौज के काजीटोला मोहल्ले पहुंची। डीजे पर दोनों पक्ष के लोग नाच रहे थे, इस दौरान लड़की पक्ष का कोई रिश्तेदार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। ये खबर सुनते ही लड़की पक्ष ने बारात में बज रहा डीजे बन्द करवा दिया। डीजे बंद होने के बाद लड़का पक्ष के लोग डीजे चालू करवाने के लिए अड़े रहे।

जिसके बाद बारातियों ने गुस्से में आकर एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में लाठी डंडे चलने लगते है। जिसमें दोनों पक्ष की ओर से कुछ लोग घायल भी हो गए। हंगामा देखकर लड़की पक्ष के लोग शादी करने से इंकार कर दिया, लेकिन दूल्हा बिना दुल्हन लिए जाने के लिए राजी न था। वह बिना बराती दुल्हन के घर पर बैठ गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला समझा और दूल्हे की बात सुनकर लड़की पक्ष को मनाने में लग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कर शादी की रस्में पूरा कर शादी किए जाने की बात कही। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी की रस्म पूरी कर 18 घंटे के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया।