जयमाला पर दुल्हन को गोद में उठाना दूल्हे को पड़ा बहुत महंगा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 04:11 PM (IST)

संभल/ओबरी: जिले में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऐचौरा कम्बोह पुलिस चौकी क्षेत्र में शादी की कई रस्में और दावत होने के बाद जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो लोग भड़क गए। दुल्हन ने भी अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस की मौजूदगी में आधी रात तक पंचायत जारी रही।


दुल्हन ने किया शादी से इनकार आधी रात तक होती रही पंचायत
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बुधवार को शादी थी। गांव में बरात आई। नाश्ते के बाद बरात चढ़त और फिर दावत शुरू हो गई। जयमाला की रस्म के वक्त दूल्हे ने अचानक दुल्हन को गोद में उठा लिया। यह देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और आपत्ति करने लगे। दुल्हन ने भी दूल्हे पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। भड़के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया।
 

विवाद का हल नहीं निकल पायाः पुलिस
दुल्हन ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती। इस मामले को लेकर आधी रात के बाद तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। ऐंचोडा कंबोह थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम राठी ने बताया कि बारात अभी गांव में ही है लेकिन विवाद का हल नहीं निकल पाया है।

Content Writer

Ajay kumar