जब कुएं में गिरी गाय तो बचाने के लिए इस शख्स ने लगाई जान की बाजी

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 04:54 PM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार सुबह गाय कुएं में गिर गई। गाय के कुएं में गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद हर कोई गाय को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश में लगा रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को कुएं से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक मामला मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर का है, जहां गांव के अंदर एक पुराना कुआं है। इस कुएं के अंदर किसी तरह एक गाय गिर गई। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण किसी भी हाल में जल्द से जल्द उस बेजुबान गाय को बाहर निकालकर उसकी जान बचाना चाहते थे। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिना वक्त बर्बाद किए थाना पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।

इसी बीच एक किसान ने गाय को बचाने के लिए कुएं के अंदर घुस गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय को कुएं से बाहर निकाल लिया गया।